{"_id":"5d013c53bdec2207426232ca","slug":"15603620577-sonbhadra-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार पुत्र ने मजदूरों के खाते से निकाल लिया धन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोटेदार पुत्र ने मजदूरों के खाते से निकाल लिया धन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। ब्लॉक के चौना गांव में कोटेदार के पुत्र ने कार्डधारकों को राशन देने के नाम पर ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवाया और फिर उनके खाते से मनरेगा की आई हुई मजदूरी निकाल लिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को बैंक जाने पर हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कोटेदार और उसके पुत्र के खिलाफ गांव के चौना तिराहे पर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी पर कोटेदार पुत्र ने कुछ ग्रामीणों का पैसा भी वापस किया लेकिन सभी का पैसा नहीं दिया।
चौना ग्राम पंचायत के रामनाथ, सुबसिया, लक्ष्मण, रामजतन, राम सुभाष, हरिदास, संपतिया देवी, राम खेलावन, कमला देवी, सरिता देवी, फूलवंती ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार हरदेव के पुत्र ने एक सप्ताह पूर्व हम लोगों के घर आकर कहा कि यूनिट व खाद्यान्न बढ़ रहा है। तुम लोग अंगूठा लगा दो। इस पर हम लोगो ने अंगूठा लगा दिया। बताया गया कि कोटेदार के पुत्र ने ई-पास मशीन के जरिए गांव के सैकड़ों लोगों का पांच सौ से दो हजार रुपये तक उनके खाते से निकाल लिया। मनरेगा मजदूर मजदूरी में बिलंब पर जब प्रधान दीन दयाल से संपर्क किए तो पता चला कि मजदूरी का पैसा खाते में चला गया है। गांव के जागरूक लोगों के साथ मजदूर जब बैंक गए तो पता चला कि ई-पास मनी ऐप के जरिए अमरेंद्र कुमार के आईडी से धन आहरण हो चुका है। ठगा महसूस करते ग्रामीण गांव पहुंचे और कोटेदार के घर जाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले का खुलासा होता देख कोटेदार पुत्र ने कुछ लोगों का रुपया वापस किया। उधर कोटेदार का कहना है कि उसके पुत्र से नादानी हो गई है। वह जल्द ही सभी का पैसा वापस कर देगा।