{"_id":"5d013c49bdec22072d1bb0d0","slug":"15603620476-sonbhadra-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज। क्षेत्र के दर्जनों गांव में बेतहाशा विद्युत कटौती और लो- वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। लो- वोल्टेज से पंखा, कूलर, टीवी तक नहीं चल पा रहे हैं। इसको लेकर लोगों में असंतोष है। बुधवार क्षेत्र के लोगों ने सलैयाडीह ग्राम पंचायत के कोन मोड़ पर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां विकास कुमार जयसवाल ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी और तपिश में जहां बिजली विभाग लो- वोल्टेज बिजली की आपूर्ति कर रहा है। इससे पंखा, कूलर तक नहीं चल पा रहा है। भीषण गर्मी से घर के बच्चे परेशान हैं। प्रेम चंद कुशवाहा ने बताया कि आये दिन बिजली की बेतहाशा कटौती की जा रही है। विभाग मनमानी आपूर्ति कर रहा है। भीषण गर्मी में लोगों के समक्ष बिजली के साथ ही पानी का भी संकट हो जा रहा है। लोगों को सबमर्सिबल तक लो-वोल्टेज के चलते नहीं चल पा रहा है। इससे लोगों को हैंडंपपों पर पानी के ल्िए जाना पड़ रहा है। अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड की सीमा से सटे गांवों में तो बिजली की आपूर्ति नहीं के बराबर हो रही है। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति रोस्टिंग के हिसाब से लगातार देने की मांग की है। कहा है कि लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाई जाए। यदि मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उधर बिजली विभाग के जेई अनुज कुमार ने बताया कि विंढमगंज जाने वाले फीडर पर कुछ मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस नाते समय से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल्द ही व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।