फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 10 Jun 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता अफसाना की तहरीर पर उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वादिनी का आरोप है कि ससुरालियों की ओर से देहज की मांग पूरी न होने पर उसे मार पीट कर घर से निकाल दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आठ जून को सुकृत निवासी अफसाना ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी चंदौली जिले के भटवारा खुर्द पिपरिया निवासी कमालुद्दीन के साथ हुई है। वर्तमान में उसे दो पुत्रियां भी है। विवाहिता का आरोप है कि वह जब से वह ससुराल गई है तभी से दहेज के लिए उसको मारा-पीटा जा रहा है। कई बार तो जान से मारने की नौबत आ गई। उसका कहना है कि कुछ दिन पूर्व ससुराल में दोपहर 12 बजे कमालुद्दीन उसका बड़ा भाई भद्दी-भद्दी गाली देते हुए टेबल की बेंत से उसे पीटने लगे, जिससे उसका कई जगह सिर फट गया। इतना ही नहीं तेजाब से जलाने की धमकी देते हुए उसको घर से बाहर निकाल दिए। ससुर राजबली अपने दोनों बेटे से गोलबंदी करके उसको आएदिन मारते-पीटते है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति, भसुर जलालुद्दीन और ससुर राजबली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। अभियुक्तगणों को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed