{"_id":"5cfd4a9abdec22077a429c4d","slug":"156010357118-sonbhadra-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती से लूटपाट करने वालों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दंपती से लूटपाट करने वालों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। बदमाशों ने शनिवार की रात चोपन थाना क्षेत्र के रेड़िया गांव में शनिवार की रात दंपती से लूटपाट की। इतना ही नहीं महिला के साथ न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि जोर जबरदस्ती करने की भी कोशिश की। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ लूट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए रविवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट की मोबाइल, बाइक और 6500 रुपये बरामद हुई है। फरार एक अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार रात करीब पौने आठ बजे चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके जा रही थी। रास्ते में रेड़िया गांव के समीप पहले से खड़े चार युवकों ने बाइक को रोक कर रुपये आदि की मांग करने लगे। इसका युवक ने विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद दो युवकों ने युवक को बंधक बना लिया, वहीं दूसरे दो युवकों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगे। इसके बाद दंपती को सोन नदी के किनारे सुनसान स्थान पर ले गए। उसी वक्त सामने से आ रही एक टीपर की रोशनी युवकों की ओर पड़ी तो भयवश युवक के पास से दो मोबाइल, करीब 13 हजार नगद, एक सोने की चैन तथा मोटर साइकिल लेकर भाग निकले। रात में ही दंपती ने घटना की सूचना चोपन थाने पर जाकर दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर लूट, छेड़खानी, मारपीट आदि का मुकदमा दर्ज कर लिया। ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी करने में जुट गई।