{"_id":"5cfd48b7bdec2207853483f6","slug":"15601030886-sonbhadra-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। दो दिन पर्वू रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पल्हारी गांव में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति श्यामलाल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मोड़ैला गांव के समीप से पुलिस ने आरोपी को दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। नशे की हालत में उसने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी।
बताते चले कि शुक्रवार की रात मेें पल्हारी गांव में श्याम लाल गोड़ ने कुल्हाड़ी से आंगन में चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी गीता के सीने पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले की जानकारी होने पर शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी नक्सल अरुण कुमार दीक्षित ने सदर सीओ अभिनव यादव के नेतृत्व में रामपुर थाना प्रभारी को तत्काल हत्यारोपी पति को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इस मामले में पुलिस ने करौदिया गांव निवासी मृतका के पिता रामवृक्ष गोड़ की तहरीर पर उसके दामाद श्याम लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन कर रही थी।