{"_id":"5cfaa979bdec22073e118d45","slug":"15599312519-sonbhadra-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारकुंडी में बिना परिमट के मिले छह वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारकुंडी में बिना परिमट के मिले छह वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ओवरलोड और बिना परमिट के खिलाफ वाहनों की धरपकड़ अभियान में शुक्रवार को एसडीएम और एआरटीओ ने मारकुंडी घाटी से बिना परमिट के छह ओवरलोड वाहनों को पकड़ा है। इन वाहनों को घर के पीछे एक बड़े आहते में खड़ा किया गया था ताकि रात के अंधेरे में वाहनों को यहां से गुजारा जा सके। इनमें से पांच वाहन एक ऐसे व्यक्ति हैं जो पूर्व में इंट्री करता था। मारकुंडी में दुकाने चलाने वाले कई लोग बिना परमिट के गिट्टी बालू लदे वाहनों को पार कराते हैं। पूर्व में यहां एसपी रहे आरपी सिंह ने ऐसे लोगों की सूची बनवाई थी इनमें से कुछ लोगों पर कार्रवाई भी हुई थी मगर कुछ दिनों बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
शुक्रवार को अफसरों को सूचना मिली कि मारकुंडी घाटी में बिना परमिट के गिट़्टी लदे छह वाहन एक घर के पीछे खड़े हैं। सूचना के बाद एसडीएम सदर जमुनाधर चौहान, एआरटीओ एसपी सिंह, खनिज विभाग के सर्वेयर योगेश शुक्ला और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम वाहनों की जांच करने लगी तो वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। एआरटीओ ने परमिट की मांग की तो वहां मौजूद चालक परमिट नहीं दिखा सके। एआरटीओ ने आन लाइन ओवरलोड वाहनों के चालान किए। अफसरों ने वाहनों को कब्जे में लेने की कोशिश की मगर ओवरलोड और सड़क से काफी नीचा होने के नाते वाहन टस से मस नहीं हुए। लिहाजा ग्राम प्रधान के सुपुदर्गी में ट्रक सौंप दिए गए। एसडीएम यमुनाधर चौहान ने बताया कि ट्रकों को प्रधान के सुर्पुदर्गी में दे दिया गया। एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए है।