{"_id":"5cf2c4efbdec2207532a7243","slug":"155941404517-sonbhadra-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। शादी करने का झांसा देकर एक युवक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती गर्भवती हुई तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की है। शनिवार को कोतवाली में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी ओपी सिंह ने कोतवाल को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2017 में एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। युवक ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। वह उसके झांसे में आकर शादी करने को तैयार हो गई। इसके बाद युवक उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। उसका कहना है कि जब भी वह युवक को शादी करने के लिए कहती थी तो टाल मटोल करने लगता था। कुछ माह पूर्व वह गर्भवती हो गई और उसकी तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी उसने अपने प्रेमी को दी तो वह एक दवा देकर बोला कि इसका सेवन कर लो तबीयत ठीक हो जाएगी। उक्त दवा का सेवन करने से उसका गर्भपात हो गया। अब युवक शादी करने को तैयार नहीं है। विवश होकर उसने घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। राबर्ट्सगंज में कुछ जगहों पर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश भी दी गई, लेकिन वह मिला नहीं। कहा कि युवक युवती से शादी नहीं करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की खोजबीन की जा रही थी।