फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल की खदानों से बड़े पैमाने पर हो रही कोयला चोरी

एनसीएल की खदानों से बड़े पैमाने पर हो रही कोयला चोरी

Thu, 30 May 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल की खदानों से बड़े पैमाने पर हो रही कोयला चोरी
विज्ञापन

अनपरा। एनसीएल की विभिन्न कोयला खदानों में कोल माफियाओं द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए आये दिन कोयला व डीजल की चोरी कर बड़े पैमाने पर राजस्व की चोरी की जा रही है। बुधवार की सायं बीना खदान मे चोरी का कोयला लेकर भाग रहे ट्रेलर के पलट जाने से मामले का खुलासा होते ही अधिकारियों व कर्मचारियो में हड़कम्प मच गया है। सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
एनसीएल बीना के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी डी के सिंह ने पुलिस को दिये शिकायत दर्ज की है कि बुधवार की अपराह्न बीना खदान से चोरी का कोयला लोड कर भाग रहा एक ट्रेलर परियोजना के वर्कशाप के चौराहा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जब कोयले की जांच की तो पता चला कि खदान से चोरी से कोयला लोड कर ले जाया जा रहा था। घटना के बाद से चालक मौके से फरार हो गया। सुरक्षा अधिकारी डी के सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों की मिली भगत व अधिकारियों की उदासीनता के कारण खदान से कोयला चोरी की घटनायें आम हो गयी है। आये दिन एनसीएल की बीना, ककरी, कृष्णशिला, खडिय़ा, जयंत, दुद्धीचुआ, अमलोरी आदि परियोजनाओं से कोल माफिया बड़े ही सुनियोजित ढंग से कोयला चोरी कर जहां परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे है वहीं राजस्व की भी चोरी की जा रही है। बताया जा रहा है कि एनसीएल बीना,कृष्णशिला व खडिय़ा परियोजना से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का खेल खेला जा रहा है। फर्जी कागजातों के आधार पर परियोजनाओं से कोयला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत से खेला जा रहा है पासिंग का खेल
अनपरा। कोयला माफिया एनसीएल की खदानों से कोयला निकालकर पासिंग का खेल खेल रहे है। खदानों से कोयला निकलते ही डीओ की आड़ में फर्जी कागजातों के सहारे चंदासी मंडी को पहुंचाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन लाखों रुपये के वारे न्यारे किये जा रहे है। इसमें स्थानीय पुलिस सहित वन विभाग की भूमिका भी संदिग्ध है। पासिंग का खेल पुराना हो चुका है। पासिंग के खेल को पकडने के लिए पिपरी के पूर्व क्षेत्राधिकारी ने काफी हाथ पांव मारे थे परन्तु सफलता मिलने से पूर्व ही उनका स्थानांतरण हो जाने से खेल का राज नहीं खुल सका जो अब बदस्तुर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed