फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डॉक्टर से एटीएम का कोड पूछ कर हजारों उड़ाया

डॉक्टर से एटीएम का कोड पूछ कर हजारों उड़ाया

Thu, 30 May 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर से एटीएम का कोड पूछ कर हजारों उड़ाया

विज्ञापन

सोनभद्र। जिले में साइबर क्राइम की घटनाएं थम नहीं रही है। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने राबर्ट्र्सगंज नगर में रहने वाले डॉक्टर वीके सिंह से उनके एटीएम का कोड पूछ कर हजारों रुपये निकाल लिया। बुधवार को पीड़ित डॉक्टर ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।

मूलरूप से प्रयागराज जिले के रहने वाले डॉ. वीके सिंह राबर्ट्र्सगंज में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि 16 मई 2019 को उनके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि आपका एटीएम ब्लॉक हो गया है, जिसे फिर से एक्टिवेट करने के लिए मोबाइल नंबर का मैसेज बताइए। उसकी बातों में आकर उन्होंने बताया दिया, जिससे उस व्यक्ति ने मेरे एसबीआई एकाउंट से खाता नंबर से 16 मई को 11 बार में 29500 रुपये ट्रांजक्शन कर लिया। उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर आज भी चालू है और उससे बातचीत भी हो रही है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सक के खाते से रुपये ट्रांजक्शन करने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed