फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डीपीआरओ और तीनताली की प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

डीपीआरओ और तीनताली की प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 29 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ और तीनताली की प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती और तीनताली की ग्राम प्रधान साधना मौर्या के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। इन पर शौचालय के लाभार्थी शिवपूजन से जबरदस्ती तीन हजार रुपये मांगने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के ओडीएफ तीनताली गांव के शिवपूजन सिंह का कहना है शौचालय निर्माण के लिए शासन से 12 हजार रुपये मिलना था। ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी अखिलेश कुमार यादव ने उसे ग्राम पंचायत के खाते से यूनियन बैंक शाखा राबटर्सगंज से जारी 12 हजार का चेक चार सिंतबर 2018 को दे दिया। इस दौरान शिवपूजन ने शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया था। उसका आरोप है कि वह बार-बार प्रधान के यहां जाता रहा परंतु ग्राम प्रधान तीन हजार रुपये की अवैध मांग करती रही। प्रधान का कहना था कि तीन हजार दोगे तभी चेक पर हस्ताक्षर करेगीं। उसने इसकी शिकायत डीपीआरओ से की तो उन्होंने कहा कि तीन हजार देकर हस्ताक्षर करा दो इसे देना पड़ता है। उसमें से एक हजार उनका भी होता है या तो एक हजार उन्हें दे दो और बाकी दो हजार प्रधान को दे दें। वह फोन करके प्रधान को बोल दे रहे हैं। उसने नजायज पैसे मांगने का विरोध किया तो उसे ही उल्टा फर्जी मुकदमा लगाने की धमकी देकर भाग दिया गया। उसे दोनों लोग जबरन वसूली करने के आशय से परेशान कर रहे हैं। चेक का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि डीपीआरओ आरके भारती और तीनताली की प्रधान साधना मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

ओडीएफ में गड़बड़ी को लेकर पहले भी हो चुकी है शिकायतें
सोनभद्र। ओडीएफ में गड़बड़ी की शिकायत पूर्व में भी सामने आ चुकी है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने डीपीआरओ आरके भारती और स्वच्छता भारता मिशन के संविदाकर्मी डीपीसी अनिल केशरी के खिलाफ शासन से शिकायत की थी। आरोप था कि इन लोगों ने फर्जी आंकड़ा देकर फर्जी ओडीएफ घोषित करा दिया। शौचालय के लिए जिन प्रंचायतों में पहले धन भेजा गया था वहां बिना फीडिंग कराये दुबारा धन भेज दिया गया। एमआईएस फीडिंग के बिना धन निकाला जारी ही नहीं किया जा सकता। इसी तरह अनिल केशरी पर मनमाने ढंग से स्वच्छता भारत मिशन के तहत लगाए गए वाहनों के पेमेंट में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया था। खुद के खाते में धन लेकर बंदरबांट की शिकायत करते हुए आय से अधिक बनाई गई संपत्ति की जांच कराने की मांग की थी। शिकायत के बाद केंद्र से टीम भी सोनभद्र जांच करने आ चुकी है। टीम ने अभी रिपोर्ट शासन को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप चौबे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed