फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गांजा के साथ पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो गिरफ्तार

गांजा के साथ पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो गिरफ्तार

Wed, 29 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
गांजा के साथ पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला पार्किंग स्थल के पास बुधवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 44 किग्रा गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सदर कोतवाली परिसर में एएसपी ओपी सिंह ने पत्रकारों को दी। बताया कि बुधवार की भोर में चोपन एसओ एवं डाला चौकी इंचार्ज ने सुबह करीब साढ़े छह बजे डाला में पार्किंग स्थल के पास खड़े दो संदिग्ध युवकों को रोका। पुलि के बुलाने पर दोनों चार बोरियों को छोड़कर भागने लगे। दोनों को पकड़ कर पूछताछ की तो पता चला कि सभी बोरियों में गांजा है। गांजा को जिले के अन्य कइयों जगहों पर पहुंचाने के लिए किसी वाहन को इंतजार कर रहे थे। एएसपी ने बताया कि चारों बोरियों में 44 किग्रा गांजा था। गांजा के साथ पकड़े गए रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी निवासी पूर्व प्रधान रामसागर मौर्य के बेटे अनिल मौर्य और सहाबुद्दीन के बेटे मुख्तार अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने गांजा के कारोबार में लिप्त जिन लोगों के बारे में जानकारी दी है, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed