फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रेमिका को ले जा रहे युवक की पिठाई

प्रेमिका को ले जा रहे युवक की पिठाई

Tue, 21 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका को ले जा रहे युवक की पिठाई

विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ लोगों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। युवक के साथ एक युवती भी थी। बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया। पुलिस दोनों पक्षों से सुपुर्दगीनामा लिखवाकर प्रेमी-प्रेमिका को उनके परिजनों को सौंप दिया।

जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक वाराणसी में प्राइवेट नौकरी करता है। पास के गांव के ही एक लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा है। मंगलवार सुबह युवक अपनी प्रेमिका को साथ लेकर जा रहा था। लड़की के परिजनों को पता चला तो बाइक लेकर वे दोनों की तलाश करने लगे। परिजन उन्हें तलाशते हुए एक गांव में पहुंचे, जहां सड़क पर दोनों पैदल जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद क्रोधित परिजनों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां युवक का उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर युवक का पिता भी सीएचसी पहुंचा। इसके बाद पुलिस दोनों को घोरावल कोतवाली ले आई। कोतवाली में युवक व युवती के परिजनों से सुपुर्दगीनामा लिखवाया गया और दोनों को उनके परिजनों के हवाले सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed