फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Tue, 21 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन

मधुपुर। राबर्ट्सगंज कोतवाली के तकिया गेट के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से सुकृत निवासी जोगेंद्र यादव (43) पुत्र लाल चंद यादव घायल हो गया। घायल को घरवाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया, लेकिन ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक सुकृत निवासी एवं मधुपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव का जोगेंद्र यादव टैंकर चलाता था। सोमवार की रात करीब नौ बजे तक पेयजल आपूर्ति करने के बाद जोगेंद्र टैंकर खड़ा कर पैदल अपने घर जा रहा था। रास्ते में तकिया गेट के समीप रात करीब दस बजे कोई अज्ञात वाहन जोगेंद्र को धक्का मारते हुए निकल गया। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और उसके घरवालों को दी। देर रात ट्रामा सेंटर वाराणसी में घायल ने दम तोड़ दिया। सुकृत पुलिस ने बताया कि वाराणसी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के घरवाले जो तहरीर देेंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed