फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल

दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल

Sat, 23 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल
रामगढ़ (सोनभद्र)। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के खड़ुई गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। तीन व्यक्ति एक बाइक से खलियारी की ओर जा रहे थे। इस दौरान खड़ुई में उनकी बाइक सामने की बाइक से टकरा गई। हादसे में आलम (30) पुत्र हदीब अंसारी निवासी भवनाथपुर झारखंड, मीना (25) पत्नी मंटू निवासी लसडा़, राधिका (25) पत्नी शिव सहाय निवासी चोपन तीनों बाइक से खलियारी की तरफ से आ रहे थे। खडुई के पास विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार कमलेश (25) पुत्र रामनारायण निवासी भैरोपुर थाना रायपुर से टकरा गई। इससे चारो व्यक्ति घायल हो गए। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। सभी को तियरा सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद कमलेश व हदीब को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed