फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रात से गायब था, सुबह रेलवे लाइन पर मिली लाश

रात से गायब था, सुबह रेलवे लाइन पर मिली लाश

Sat, 09 Feb 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
रात से गायब था, सुबह रेलवे लाइन पर मिली लाश
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव का निवासी केदार नाथ मौर्या (60) शुक्रवार की रात से अपने घर से लापता था। परिवार वालों ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन उसका पता नही चला। शनिवार की अल सुबह उसका शव करकी माइनर स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला। उसकी शिनाख्त हुई तो परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

करकी गांव निवासी केदानाथ मौर्या शुक्रवार की रात घर से निकला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश की लेकिन देर रात तक कोई जानकारी न होने पर सभी घर लौट आए। शनिवार की सुबह परिवार वाले पिता के गायब होने की सूचना देने के लिए थाना जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि करकी मानइर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। परिवार वालों ने वहां जाकर देखा तो पता चला कि शव केदार का था। इस पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। करमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उधर मृतक के बड़े पुत्र ने थाने में तहरीर दिया है कि उसके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed