फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मनबढ़ों ने सरेआम ट्रांसपोर्ट कर्मी को पीटा

मनबढ़ों ने सरेआम ट्रांसपोर्ट कर्मी को पीटा

Tue, 29 Jan 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने सरेआम ट्रांसपोर्ट कर्मी को पीटा
रेणुकूट। पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर इलाके में मनबढ़ों ने मंगलवार को एक ट्रांसपोर्ट कर्मी को पीट दिया। ट्रांसपोर्टरों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मुर्धवा इलाके में स्थित सूरत गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्य करने वाले शैलेंद्र सिंह मंगलवार की दोपहर मुर्धवा ऑफिस से खाड़पाथर अपने घर खाना खाने जा रहे थे। मुर्धवा मोड़ के समीप कुछ लोगों ने शैलेंद्र को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस सक्रिय नहीं हुई तो नाराज कई ट्रांसपोर्टर पुलिस चौकी पहुंच गए। उनका कहना था कि मारपीट करने वाले गिरी दबंग किस्म का व्यक्ति है। अक्सर मारपीट करता रहता है, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed