फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महिलाओं से संबंधित अपराध पर लगाएं रोकथाम

महिलाओं से संबंधित अपराध पर लगाएं रोकथाम

Mon, 17 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं से संबंधित अपराध पर लगाएं रोकथाम
महिलाओं से संबंधित अपराध पर लगाएं रोकथाम
विज्ञापन

दुद्धी (सोनभद्र)। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने रविवार को दोपहर में कोतवाली का निरीक्षण किया। यहां साफ- सफाई का लिया जायजा। एएसपी ने महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने एएसपी को बताया कि इस वर्ष महिला अपराध से संबंधित 18 मामले आये, जिसमें सभी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एएसपी ने थाने के अपराध से संबंधित सभी रजिस्टरों का निरीक्षण किया। लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी लिया और लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित जेल में गये आरोपी जमानत पर हुए रिहा ऐसे वांछित आरोपियों पर पुलिस कड़ी नजर रखे। क्षेत्र में किसी प्रकार का गुंडा माफिया शरारती तत्वों पर भी अपनी पैनी नजर रखें। किसी भी तरह के अपराध कारित करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। अपराधियों से किसी प्रकार का भेदभाव न हो। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ठंड के मौसम को देखते हुए रात्रि में गश्त करने अपराधियों संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed