फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लाखों के कास्ट आयरन के पाइप बरामद

लाखों के कास्ट आयरन के पाइप बरामद

Mon, 09 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
लाखों के कास्ट आयरन के पाइप बरामद
थाना क्षेत्र के राखी पुल के पास तापीय परियोजना कालोनी के सुरक्षा में लगे भूतपूर्व सैनिकों ने शनिवार की रात भारी मात्रा में पाइप लाइन से निकाले गए कास्ट आयरन के पाइप बरामद किए। इस दौरान ट्रैक्टर पर पाइप लोड कर रहे लोग फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बरामद पाइप की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि रात में करीब दस बजे गश्त के दौरान अंधेरे में राखी पुल के पास ट्रैक्टर की रोशनी दिखाई दी। तुरंत सुरक्षा गार्डों के साथ उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच किया तो वहां चार ट्रैक्टर कास्ट आयरन पाइप मिला। सुरक्षा गार्डों के पहुंचते ही ट्रैक्टर पर पाइप लोड कर रहे लोग वहां से फरार हो गए। वहीं ट्रैक्टर ड्राइवर को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया। एक ट्रैक्टर पर लदा पाइप सुरक्षा अधिकारी अपने कैंप कार्यालय लेकर चले आए। उन्होंने इसकी सूचना परियोजना के उच्चाधिकारियों सहित ओबरा पुलिस को दिया। सूचना पाकर तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह, ओबरा थाना प्रभारी अभय सिंह सहित परियोजना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परियोजना प्रबंधन ने ओबरा थाने में किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। हालांकि अधिशासी अभियंता इं. महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed