{"_id":"5946a97b4f1c1b65608b4764","slug":"151497803131-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दस जुलाई 2017 को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गोजेनिया निवासी शैलेश ने अपनी पुत्री ममता की शादी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हरनाही गांव निवासी अरुण के साथ की है। वादी का आरोप है कि खुद के सामर्थ के अनुसार उसने शादी में दहेज दिया था। इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद से ही पति अपने परिवार वालों के साथ दहेज में बाइक, 50 हजार नकद सहित अन्य सामानों के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। वादी का कहना है कि सात जून 2017 को उसके मोबाइल पर अरुण ने सूचना दिया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में ममता ने पिता को बताया कि ससुरालियों ने उसकी हत्या करने की नियत से उसे जबरदस्ती जहर पिला दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने विवाहिता की हालत गंभीर देख उसे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हालांकि कई दिनों तक इलाज चलने के बाद विवाहिता की ठीक हो गई। इसके बाद उसके पिता ने कार्रवाई के लिए तहरीर दिया। पुलिस ने बताया कि शैलेश की तहरीर पर उसके दामाद अरुण, ससुर राजनारायण, सास कलावती, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।