फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति व सास-ससुर पर दहेज प्रताडना का आरोप

पति व सास-ससुर पर दहेज प्रताडना का आरोप

Mon, 11 Feb 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पति व सास-ससुर पर दहेज प्रताडना का आरोप
बीजपुर। थानाक्षेत्र के महुली गांव की अवर्षा (25) की अबुझ हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाहिता के भाई ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

म्योरपुर के बराई डांड निवासी राम सुशील की बेटी अवर्षा (25)की शादी वर्ष 2015 में महुली निवासी श्याम सुंदर यादव के साथ हुई थी। सात फरवरी की शाम अवर्षा की हालत बिगड़ गई थी। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि घरेलू विवाद के बाद उसने कीटनाशक दवा निगल लिया। हालत खराब होने के बाद उसने परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। तत्काल उसे रिहंद के धन्वंतरि चिकित्सालय ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पुलिस के साथ ही मायके के लोग भी चिकित्सालय पहुंच गए। अवर्षा की हत्या का आरोप सुसराल पक्ष पर लगाने लगे। मौत की सूचना पर नायाब तहसीलदार संगीता पांडेय और सीओ दुद्धी सुनील विश्नोई भी पहुंच गए। शव को दुद्धी सामुदायिक केंद्र भेजवाया गया। लड़की के भाई उमाकांत का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। शिकायत में आरोप लगाया है कि पति श्याम सुंदर, सास व ससुर शादी के बाद से ही देहज के लिए प्रताड़ित करते थे। भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है। मामले की विवेचना दुद्धी सीओ सुनील विश्नोई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed