{"_id":"5c324529bdec225727279997","slug":"141546798377-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से ट्रक का शीशा, हेडलाइट तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से ट्रक का शीशा, हेडलाइट तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में शनिवार की रात स्कार्पियो व जीप सवार युवकों और गिट्टी लदे ट्रक के चालक में विवाद हो गया। मनबढ़ युवकों ने लाठी-डंडे से ट्रक के आगे का दोनों शीशा, हेडलाइट तोड़ दिया। चालक ने भाग कर अपनी जान बचाई। ट्रक मालिक के पहुंचने से पहले तोड़फोड़ करने वाले युवक फरार हो गए। राबर्ट्सगंज निवासी ट्रक मालिक कमलेश के मुताबिक रात करीब 12 बजे डाला की तरफ से गिट्टी लोड कर उनका ट्रक वाराणसी की तरफ जा रहा था। अभी मारकुंडी घाटी में नए सड़क से दूसरे मोड़ से कुछ आगे ट्रक पहुंचा था कि पीछे से स्कार्पियो और जीप ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक दिया। उक्त दोनों चार पहिया वाहनों से सात-आठ युवकों ने उतर कर ट्रक चालक बबलू को गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद कुछ युवकों ने लाठी-डंडे से ट्रक के आगे का दोनों शीशा, हेडलाइट तोड़ दिया। चालक ने भाग कर कुछ दूरी पर जाकर मोबाइल से उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जब वह ट्रक के पास पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने से पहले तोड़फोड़ करने वाले चले गए। तोड़फोड़ के दौरान कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया था। कमलेश ने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले कुछ लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। उनके खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।