फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शादी का झांसा देकर नौकरानी से दुष्कर्म, बनी मां

शादी का झांसा देकर नौकरानी से दुष्कर्म, बनी मां

Mon, 27 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नौकरानी से दुष्कर्म, बनी मां
घोरावल। शादी का झांसा देकर किशोर उम्र की नौकरानी से दुष्कर्म और इसके चलते बिन ब्याही मां बनने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार की रात घोरावल सीएचसी में पीड़िता का प्रसव कराया गया। जानकारी होने पर पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की और उसके आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उधर डिलेवरी रजिस्टर में किशोरी की उम्र 21 वर्ष अंकित किए जाने को लेकर मामला गरमा उठा। परिवारीजनों ने आरोपी को बचाने के लिए ऐसा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली किशोरी घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि वह गांव के एक व्यक्ति के यहां नौकरानी काम करती थी। जिसके यहां काम करती थी वह शादीशुदा था। उसने नौ माह पहले उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गर्भ ठहर गया। इसकी जानकारी उसने अपने मालिक को दी वह उसे पत्नी के रूप में रखने को तैयार हो गया। इसके बाद कई बार यौन शोषण किया। जबकि आरोपी युवक तीन बच्चे का बाप है। रविवार की देर रात किशोरी की हालत गंभीर होने पर घरवाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां उसने बच्चे को जन्म दिया। किशोरी के पिता का कहना है कि लगभग दो माह पूर्व उसने घोरावल थाने में बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी को दो दिन थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया। अस्पताल में 16 साल की नाबालिग लड़की की उम्र 21 साल दर्ज कर लिया गया था। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि आरोपी की खोजबीन की जा रही है। थाने में लाकर आरोपी को छोड़े जाने की जानकारी नहीं है। फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान किशोरी के पिता का आरोप सही निकला तो संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed