फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अवैध 2634 शीशी बीयर और शराब बरामद

अवैध 2634 शीशी बीयर और शराब बरामद

Thu, 16 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अवैध 2634 शीशी बीयर और शराब बरामद
बीजपुर/सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव के समीप गुरुवार की भोर में घेराबंदी कर पुलिस ने अवैध शराब से भरी बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप को पकड़ लिया। पिकअप में 2634 शीशी शराब मिली। बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए चालक समेत दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। यह बातें राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आरपी सिंह ने बताई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि भोर करीब चार बजे सिरसोती बाईपास पर गश्त पर निकले फोर्स के साथ बीजपुर एसओ ने बैढ़न की तरफ से आ रही बिना नंबर की एक पिकअप रोक कर तलाशी ली तो उसमें शराब मिली। पिकअप में सवार बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबाध गांव निवासी प्रेम चंद्र रौनियार पुत्र मंगरू और जवाहिर लाल यादव पुत्र तपेश्वर यादव से शराब का परिवहन करने से संबंधित कागजात मांगा गया तो वह दिखाने में आनाकानी करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की अवैध शराब होने की बात स्वीकार की। पिकअप में मध्य प्रदेश निर्माता अंग्रेजी कंपनी का 250 एमएल की 1104 शीशी शराब, गोवा मार्का अंग्रेजी 750 शीशी, देशी 180 एमएल की 300 शीशी, बीयर 480 केन मिला। शराब से लदे वाहन को सीज करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। पकड़े गए चालक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर उनका चालान कर दिया गया। एसपी ने बताया पड़ोसी मध्य प्रदेश राज्यों से जिले में अवैध ढंग से शराब लाकर बेचने वाले कुछ अन्य कारोबारियों को चिह्नित कर उनकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed