{"_id":"5c17e1aebdec2256cb723baa","slug":"131545068974-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में मनबढ़ों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी अस्पताल में मनबढ़ों ने मचाया उत्पात
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार की शाम कुछ मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं उत्पात मचाने वालों ने ऑपरेशन कक्ष में घुसने का प्रयास भी किया। मना करने पर कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पहले आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सोमवार को अस्पताल के प्रबंधक सर्वेश ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
अस्पताल के प्रबंधक के मुताबिक रविवार की शाम करीब सात बजे निजी अस्पताल में कई लोग यह कह कर घुसे कि उनका परिचित एक मरीज भर्ती है। उनका आरोप है कि थोड़ी ही देर बाद उन्हें और कर्मियों को अपशब्द कहने लगे। मना करने पर हाथापाई करने लगे। इसका विरोध करने पर वे लोग ऑपरेशन थिएटर में घुसने का प्रयास करने लगे। हालांकि किसी तरह से उन लोगों को ऑपरेशन कक्ष में प्रवेश करने से रोका। घटना की सूचना सीएमओ और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर फोर्स घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उनके पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। रात में स्वास्थ्य कर्मियों ने कोतवाली में जाकर पुलिस को प्रकरण से अवगत कराते हुए हंगामा करने वालों का फोटो सीसीटीवी फुटेज से निकाल कर दिखाया। पुलिस का कहना है कि हंगामा करने वाले आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। जांच में पता चला है कि हंगामा करने वाले चोपन थाना क्षेत्र के एक महिला मरीज को देखने के बहाने अस्पताल में पहुंचे थे। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पकड़े नहीं गए थे।