{"_id":"59d12b894f1c1bab538b53d1","slug":"131506880393-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख नहीं मिला, संदिग्ध रूप से झुलसी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख नहीं मिला, संदिग्ध रूप से झुलसी विवाहिता
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (रेणुकूट)। क्षेत्र के मुर्धवा राधा कृष्ण मंदिर के पास कालोनी में मनीषा (28) रविवार की शाम अपने ससुराल में संदिग्ध रूप से झुलस गई। आग का गोला बन उसे दौड़ता देख कालोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। करीब 90 फीसदी जली महिला को हिण्डाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो पांच लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। अस्पताल में नायब तहसीलदार कैलाश सिंह यादव और सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने महिला का बयान लिया है। इस मामले में फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार दुद्धी की निवासी मनीषा की शादी रेणुकूट के नवीन खेतान से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद हो गया और मुकदमा चल रहा है। बाद में उनका आपस में समझौता हुआ। मनीषा का कहना है कि उसने ससुराल वालों से मुकदमा खत्म करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की थी, जिस पर ससुराल वाले राजी भी हुए थे। यह समझौता कोर्ट में नहीं बल्कि आपस में घर में हुआ था। चर्चा है कि रविवार की शाम मनीषा अचानक अपने ससुराल पहुंची और पांच लाख रुपये की मांग करने लगी। इस पर ससुराल वालों ने उसे रुपये कोर्ट में देने की बात कही। इसके बाद मनीषा संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे जलता देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सीओ और नायब तहसीलदार ने महिला का बयान लिया। महिला के मायके वाले घटना के घंटों बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचे थे। सीओ ज्ञान प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इसमें कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।