फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पांच लाख नहीं मिला, संदिग्ध रूप से झुलसी विवाहिता

पांच लाख नहीं मिला, संदिग्ध रूप से झुलसी विवाहिता

Sun, 01 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पांच लाख नहीं मिला, संदिग्ध रूप से झुलसी विवाहिता
सोनभद्र (रेणुकूट)। क्षेत्र के मुर्धवा राधा कृष्ण मंदिर के पास कालोनी में मनीषा (28) रविवार की शाम अपने ससुराल में संदिग्ध रूप से झुलस गई। आग का गोला बन उसे दौड़ता देख कालोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। करीब 90 फीसदी जली महिला को हिण्डाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो पांच लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। अस्पताल में नायब तहसीलदार कैलाश सिंह यादव और सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने महिला का बयान लिया है। इस मामले में फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुद्धी की निवासी मनीषा की शादी रेणुकूट के नवीन खेतान से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद हो गया और मुकदमा चल रहा है। बाद में उनका आपस में समझौता हुआ। मनीषा का कहना है कि उसने ससुराल वालों से मुकदमा खत्म करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की थी, जिस पर ससुराल वाले राजी भी हुए थे। यह समझौता कोर्ट में नहीं बल्कि आपस में घर में हुआ था। चर्चा है कि रविवार की शाम मनीषा अचानक अपने ससुराल पहुंची और पांच लाख रुपये की मांग करने लगी। इस पर ससुराल वालों ने उसे रुपये कोर्ट में देने की बात कही। इसके बाद मनीषा संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे जलता देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सीओ और नायब तहसीलदार ने महिला का बयान लिया। महिला के मायके वाले घटना के घंटों बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचे थे। सीओ ज्ञान प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इसमें कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed