फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गजब खेल: टीपर में नीचे बालू, उपर गिट्टी 19-57-24

गजब खेल: टीपर में नीचे बालू, उपर गिट्टी 19-57-24

Fri, 25 Aug 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
गजब खेल: टीपर में नीचे बालू, उपर गिट्टी 19-57-24
सोनभद्र/ सलखन। जिले में बालू खनन प्रतिबंधित के बावजूद न सिर्फ अवैध खनन हो रहा है बल्कि खनन माफियाओं ने बालू परिवहन का एक नया तरीका ढूंढ लिया है। इसका खुलासा शुक्रवार की दोपहर वन विभाग की टीम ने किया है। पेट्रोल पंप पर गिट्टी लादकर खड़े पांच टीपर को कब्जे में लिया है। पांचों टीपर को सीज कर दिया है। इनमें से दो वाहन स्वामी एक सफेदपोश के कथित भांजे हैं जबकि बाकी के उसके सहयोगी हैं। ये लोग लंबे समय से 10 से 12 की संख्या में टीपर से बालू का अवैध कारोबार करते आ रहे हैं। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में करगरा मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे पेट्रोल पंप पर पांच टीपर खड़े थे। सूचना के बाद पहुंची वन कर्मियों ने टीपरों की जांच की तो उपर गिट्टी जबकि नीचे बालू लोड मिला। गुर्मा वन्य रेंज के एसके दीक्षित ने बताया कि मंगला प्रसाद की यूपी 64 एटी 0878, यूपी 64 टी 9264, अजय कुमार पाठक की यूपी 64 एटी 0883 यूपी 64 टी 7354 और अखिलेश कुमार राय की यूपी 64 एटी 9644 टीपर को सीज कर दिया गया है। पांचों वाहन को वन रेंज कार्यालय में लाकर खड़ा कर दिया गया है। बताते चलें कि खनन माफिया सख्ती के बावजूद शातिराना तरीके से करगरा, मीतापुर, गुरदह, पटवध व जुगैल थाना क्षेत्र के कई स्थानों से टैक्टर, टीपर, ट्रकों पर बालू लादकर रात में निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed