{"_id":"5c7d6039bdec2213ee5d2f4d","slug":"121551720505-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में रविवार की रात प्रदीप पांडेय (25) घायलावस्था में तड़पता मिला। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके भाई को घटना की सूचना दी। सोमवार को मोर्चरी पर पहुंचे घरवालों ने कुछ लोगों पर भूमि विवाद के चलते धारदार हथियार से युवक की हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया। कैमरे के सामने दो डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया।
रविवार की रात करीब सवा एक बजे पुसौली गांव में राजमार्ग के किनारे गंभीर रूप से घायल एक युवक मदद की गुहार लगा रहा था। गश्त कर रही पुलिस की एक टीम घायल को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह पुलिस कर्मियों ने मृतक के मोबाइल से सिम निकाल कर दूसरे मोबाइल में लगाकर उसके भाई अनिल पांडेय, निवासी पचपेड़िया थाना पन्नूगंज को घटना की सूचना दी। मोर्चरी में भाई के शव के पास बिलख रहे अनिल ने बताया कि वह वर्तमान में अपने ननिहाल महलपुर थाना चोपन में रहते हैं। जहां उन्हें नवासा पर संपत्ति मिली है। 15 दिन से प्रदीप भी वहीं रह रहा था। रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे प्रदीप पचपेडिय़ा जाने के लिए पैदल निकला था। उन्होंने बताया कि ननिहाल में कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। उन्हीं लोगों ने प्रदीप के सिर समेत अन्य जगहों पर वार कर हत्या कर दी है। सदर विधायक भूपेश चौबे और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी की मांग पर सीएमएस डॉ. पीबी गौतम ने डॉ. केकुमार एवं डॉ. राजेंद्र से शव का पीएम करवाया। सीओ सिटी राहुल मिश्रा ने कहा कि युवक की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। सदर कोतवाल विपिन तिवारी और स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह को आरोपों की जांच करने के लिए लगा दिया गया है।