फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Wed, 29 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
अनपरा। थाना क्षेत्र के निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि विगत चार वर्ष से एक युवक से वह प्रेम करती थी लेकिन युवक ने प्रेम के आड़ में चार वर्षों से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, जब वह शादी करने के लिए दबाव बनाती तो आश्वासन देकर मामले को टाल जाता। थकहार कर वह 21 मई 2018 को अनपरा थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। उसके बाद युवक व उसके परिजन ने युवती को झांसे में लेकर 15 दिन के अंदर शादी करने का आश्वासन देकर शिकायत को वापस करा लिया। पिपरी थाना क्षेत्र में अपने आवास पर एक सप्ताह तक रखकर इस दौरान भी दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक लापता हो गया। 19 अगस्त को वह अपने घर पर अकेली थी, इसी दौरान उक्त युवक आया और उसके साथ जबरदस्ती फिर दुष्कर्म किया। घटना को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भाग गया। युवती ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।


दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने यहां काम करने वाले नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करता रहा है। किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed