फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पौधरोपण कर निकाली जागरूकता रैली

पौधरोपण कर निकाली जागरूकता रैली

Tue, 14 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण कर निकाली जागरूकता रैली
सोनभद्र। जिले में पर्यावरण संरक्षण केे मद्देनजर पौधरोपण अभियान जोरों पर चल रहा है। विभिन्न विद्यालयों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किये जा रहे हैं। सोमवार को संत भगवानानंद पब्लिक स्कूल, इंटर कालेज में साहित्यकार ओम प्रकाश त्रिपाठी के अगुवाई में पौधरोपण हुआ। यहां पांच सौ पौधे लगाए गए। इस दौरान चंद्रकांत पांडेय, सुधीर पांडेय, नीतिश कुमार श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

जय मां भगवती सोनांचल इंटर कालेज में पौधरोपण हुआ। यहां प्रबंधक डॉ. अखिलेख मिश्र ने पौधरोपण के महत्व को बताया। इस दौरान छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। सांई हास्पिटल एवं स्कूल आफ नर्सिंग सजौर में प्रबंधक डॉ. अनुपमा सिंह की देखरेख में पौधरोपण हुआ। यहां तीन सौ पौधे लगाए गए। प्रबंधक निदेशक डॉ. बी सिंह ने कहा कि उन्होंने एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यहां प्रधान राजेश चौबे, प्रधानाचार्य निखिल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विंढमगंज: विंढमगंज के रेंजर बीके श्रीवास्तव ने सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र- छात्राओं के साथ मां काली मंदिर परिसर से पौधरोपण किया। यहां रैली भी निकाली गई। इस दौरान वन दरोगा राजकुमार मौर्य, मोतीलाल, श्याम नारायण, सूबेदार प्रसाद भार्गव, लालचंद कुशवाहा, अवधेश कुमार, रामनरेश, सत्यनारायण, रमेश चंद्र, देवचंद मौजूद रहे। यूपी विधिक सहायता एसोसिएशन व पूर्वाचल राज्य जनमोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में तहसील परिसर अधिवक्ता भवन के सामने पौधरोपण किया गया। यहां पवन कुमार सिंह, पंकज कुमार यादव, अतुल प्रताप पटेल, राजेश कुमार यादव, शिव प्रकाश चौबे, तेज बहादुर सिंह, अशोक कुमार कनौजिया, सुरेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपन: नगर पंचायत परिसर में ईओ महेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया। यहां जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी रोहित बिंद, सपा के नगर अध्यक्ष कुशल सिंह, रोहित कुमार, मनोज शुक्ला, बाबूलाल, जित्तू सिंह, बृजलाल मौजूद रहे। शाहगंज: थाना परिसर में थानाध्यक्ष बृज मोहन सरोज व चौकी प्रभारी असरद अली के अगुवाई में चार सौ पौधे लगाए गए। यहां भाजपा नेता माला चौबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार केसरी, राम नरायन सिंह पटेल, सुनील श्रीवास्तव, सुरेश सिंह पटेल, श्याम बिहारी सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed