फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई की बोलेरो चोरी

भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई की बोलेरो चोरी

Wed, 30 May 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई की बोलेरो चोरी
सोनभद्र। सत्ता पक्ष के नेताओं के आवास, कार्यालय और उनसे जुड़े लोगों से वाहन उड़ाए जाने का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात वाहन चोरों ने इमरती कालोनी में से भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के बड़े भाई हरिश्चंद्र मिश्रा के आवास पर खड़ी बोलेरो उड़ा दी। मंगलवार की सुबह वाकए की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आम लोगों की शिकायतें को नजर अंदाज करने वाले अफसर तत्काल मौके पर पहुंच गए। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित और सीओ विवेकानंद तिवारी ने मौके का मुआयना किया और मातहतों को जल्द वाहन बरामदगी के निर्देश दिए। बताते हैं कि चालक ने बोलेरो को सोमवार की रात रोज की भांति दरवाजे पर खड़ी कर चला गया। आस-पास अन्य वाहन भी खड़े थे। सुबह परिवार के लोग बाहर निकले तो देखा कि बोलेरो गायब थी। इससे पहले राबट्र्सगंज विधायक भूपेश चौबे के कार्यालय के बाहर से स्कार्पियो चोरी हो गई थी। इसी तरह कुछ माह पूर्व अंबेडकर नगर में एक वैवाहिक समारोह के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के सहयोगी से योगेश के नाम वाली बाइक चोरों ने उड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed