फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आभूषण की दूकान में लाखों की चोरी

आभूषण की दूकान में लाखों की चोरी

Sun, 26 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
आभूषण की दूकान में लाखों की चोरी
कोन। कस्बे में देवाटन चौराहे पर स्थित संजय ज्वेलर्स की दूकान से हजारों रुपये नगदी समेत करीब तीन लाख का सोने-चांदी का आभूषण चोरी हो गया। तीन दिन से दूकान बंद थी। रविवार को दूकानदार दूकान खोला तो उसे घटना की जानकारी हुई। चोरों ने दूकान के दिवार से ईट उखाड़ कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोन कस्बे के रहने वाले संजय कुमार रवानी की देवाटन चौराहे पर आभूषण की दूकान है। तीन दिन पूर्व दूकान को बंद कर संजय इलाज कराने के लिए अन्यत्र गया था। रविवार की अपरान्ह करीब तीन बजे संजय दूकान खोला तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिस आलमारी में जेवर रखा था वह भी टूटी हुई थी। दूकान की दिवार में छोटा सा छेद था। चोरी की खबर मिलते ही दूकान पर आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोपाल यादव भी पहुंच गए। पीड़ित दूकानदार संजय कुमार रवानी के मुताबिक चोर अलमारी तोड़ लगभग 30 ग्राम सोने के जेवर, 3 किलो चांदी के समान और पच्चीस हजार नकद चुरा ले गए है। दूकान की ईट तोड़ कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह का कहना है कि अभी तक पीड़ित दूकानदार ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि जांच में प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मिला है। क्योंकि दूकान में जो छेद है उसमें से कोई भी व्यक्ति अंदर घुस ही नहीं सकता। हालांकि मामले की जांच कर घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed