फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राजमार्ग जाम करने वालों के खिलाफ केस दर्ज

राजमार्ग जाम करने वालों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 12 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
राजमार्ग जाम करने वालों के खिलाफ केस दर्ज
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ममुआ गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने वालों के मामले में सोमवार को कोतवाल राजीव मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शनिवार की अर्धरात्रि के बाद ममुआ गांव के समीप सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर-ट्राली को राबट्र्सगंज से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने धक्का मारते हुए हिंदुआरी की ओर निकल गया। इसके बाद राबट्र्सगंज की ओर से जा रहे ट्रेलर ने भी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारते हुए निकल गया।
विज्ञापन


इस हादसे में ममुआ गांव निवासी ट्रैक्टर चालक पिंटू की मौत हो गई। इससे नाराज होकर रविवार की सुबह ममुआ गांव में ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे शव रख कर चक्काजाम कर दिया। जाम में कई एंबुलेंस, स्कूली बस समेत अन्य वाहन फंसे रहे। सीटी क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि कोतवाल राजीव मिश्रा की तहरीर पर ममुआ गांव निवासी गुड्डू पांडेय, राम सजीव, विकास, वीरेंद्र, सुरेंद्र और 15-20 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed