फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के परासी पांडेय गांव के समीप बृहस्पतिवार को पुलिस ने पत्थर से वार कर अपने पति शेषमणि भारती की हत्या करने वाली महिला तपेशरी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसको गैर इरादतन हत्या के मामले में चालान कर दिया गया। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को तपेशरी ने ईंट-पत्थर से शेषमणि भारती को घायल करने के बाद खेत में फसल काटने चली गई। पति की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। इस मामले में बेटी की तहरीर पर पुलिस ने उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे परासी गांव के समीप पति की हत्या करने के आरोपी महिला तपेशरी देवी कहीं भागने की फिराक में किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed