{"_id":"5c475571bdec22736842145c","slug":"11548178801-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। बरगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलुगड़ के पास सोमवार की देर रात्रि एक ट्रक (हाइवा) की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर ट्रेलर में आग लगाने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने उनको रोक दिया।
सोमवार की रात्रि लगभग 9.30 बजे मोरवा से बरगवां की तरफ जा रहे एक कोयला लदे हाइवा (ट्रक) की चपेट में बरमानी निवासी मोटर सायकिल सवार 32 वर्षीय हरि प्रसाद तिवारी एवं 25 वर्षीय शिवेंद्र प्रजापति आ गये। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार बरगवां से अपने घर बरमानी आ रहे थे। उसी समय तीव्र गति से सामने से आ रही हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कोयला से लदा ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची बरगवां पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए बैढ़न भेजवाया। घटना से नाराज लोगों ने वाहन को आग के हवाले करने का भी प्रयास किया परन्तु पुलिस ने रोक दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस की उदासीनता के कारण कोल परिवहन करने वाले सैकड़ों ट्रक यातायात नियमों को धता बताकर कोल परिवहन कर रहे हैं। अधिक ट्रिप लगाने के चक्कर में इनकी स्पीड अनियंत्रित होती है, जिससे आये दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कोल परिवहन करने वाले वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण की मांग की है। आक्रोश को देखते हुए घटना स्थल पर रात्रि में ही भारी फोर्स तैनात कर दी गयी थी।