{"_id":"5c080956bdec22418f492479","slug":"11544030550-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में उतराया मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में उतराया मिला युवक का शव
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला(सोनभद्र)। पुलिस चौकी क्षेत्र के पटेहरा टोला में ससुराल में रह रहे बलिराम (35) का शव बुधवार शाम कुरदहवा छठ घाट के पास नाले में उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सास फुलवंती के मुताबिक युवक मिरगी रोग से ग्रसित था।
फफराकुंड निवासी बलिराम पटेहरा टोला स्थित ससुराल में बारह वर्ष से रहकर जीवन यापन करता था। मंगलवार की शाम शौच करने कुरदहवा नाले की तरफ गया था। देर तक घर वापस नहीं लौटा, तब ससुराल के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बुधवार की शाम चार बजे कुरदहवा नाले पर स्कूली बच्चे शौच के लिए गए तो पानी में शव उतराया देख शोर मचाने लगे। इस पर आस-पास के लोग जुट गए। खबर मिलते ही सास फुलवंती भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव की शिनाख्त की। बताया कि वह मिरगी रोग से ग्रसित था। इसकी वजह से वह पूर्व में आग की चपेट में भी आ चुका था। संभावना जताई जा रही है कि वह किसी तरह नाले में गिरकर गहरे पानी में चला गया होगा।