{"_id":"5bba4c17867a5514ae14b967","slug":"11538935831-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली हाथ लौटी सीबीआई, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली हाथ लौटी सीबीआई, आरोपी फरार
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मामले में आरोपी की तलाश में दो दिन पूर्व जिले में आई सीबीआई की टीम रविवार की सुबह लौट गई। टीम ने आरोपी के ओबरा स्थित आवास पहुंच कर उसके बारे में जानकारी ली। आरोपी का पता न चलने पर सीबीआई टीम खाली हाथ पटना लौट गई।
जिले में शुक्रवार की रात सीबीआई की टीम मुजफ्फरपुर में बालिका गृह घटना में शामिल आरोपी की तलाश में पहुंची थी। शनिवार को सीबीआई ने राबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन, रेणुकूट समेत अन्य कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर आरोपी के घर का पता लगा ली। सूत्रों की मानें तो सीबीआई के दो अधिकारी ओबरा के रहने वाले आरोपी के घरवालों से मुलाकात कर उनसे पूछताछ किए , लेकिन अपने बारे में वे लोग कौन है इसकी जानकारी नहीं दी। रात में आरोपी के घर के आसपास सीबीआई भ्रमण करती रही, लेकिन वह नहीं मिला। रविवार की भोर साढ़े तीन बजे सीबीआई खाली हाथ वापस निजी वाहन से सीबीआई टीम मुगलसराय पहुंची। यहां से ट्रेन से टीम पटना बिहार के लिए रवाना हो गई। उधर सीबीआई के बारे में सच्चाई का पता चलने के बाद मनरेगा घोटाले में शामिल रहे अधिकारी, कर्मचारी, प्रधान समेत अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। क्योंकि सीबीआई आने की जानकारी होने के बाद मनरेगा के कई आरोपी फरार हो गए थे।