{"_id":"5b3284484f1c1b6a4d8b8aca","slug":"11530037320-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के खाते से उड़ाए 41 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के खाते से उड़ाए 41 हजार
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में साइबर क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार जून को एक व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का मैनेजर बताकर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राजेश पांडेय के खाते से करीब 41 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ठगी की जानकारी हुई। मंगलवार को पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
सिंचाई निर्माण खंड के एई राजेश पांडेय ने बताया कि चार जून की शाम करीब पांच बजे एक उनके मोबाइल पर फोन आया। उसने अपना परिचय एसबीआई मैनेजर मुंबई के रूप में दिया। केवाईसी भरने के लिए खाता नंबर पूछा गया। साथ ही आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर और एटीएम नंबर भी उपलब्ध कराने को कहा। झांसे में आकर एई जो खाते से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध करा दी। कुछ देर बाद मोबाइल में मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि उनके खाते से 41708 रुपये निकाल लिए गए हैं। पांच जून को भारतीय स्टेट बैंक के शाखा राबर्ट्सगंज में घटना की सूचना देने के साथ ही मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस के जरिए मैनेजर बनकर एई से ठगी करने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।