फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दूसरी शादी की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार

दूसरी शादी की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
दूसरी शादी की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार
दूसरी शादी की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

घोरावल। प्रेम विवाह करने के बाद दूसरी युवती से विवाह करने की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के नौडिहां गांव की युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। उसका चालान कर दिया गया। उधर तय समय पर बारात न पहुंचने पर घराती पक्ष भी थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव निवासी राकेश कई वर्षों से मिर्जापुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसका संपर्क मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के नौडिहा गांव निवासी एक युवती से हो गया। इसके बाद वह घर आया तो उसके परिवार वालों ने उसकी शादी करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया जेठी गांव में तय कर दी। मंगलवार को उसकी बारात जानी थी। उसके पहले ही राकेश की पूर्व प्रेमिका को उसके शादी होने की खबर लग गई। इस पर वह घोरावल कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि राकेश से उसका प्रेम हुआ और फिर उन दोनों ने 25 मई 2015 को मिर्जापुर में बथुआ चौराहे पर स्थित माता शीतला मंदिर में शादी कर ली और साथ-साथ रहने लगे। उसकी बात सुनकर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस मंगलवार की दोपहर ही शिल्पी गांव राकेश के घर पहुंची तो वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश करने लगी। उसके फरार होने से उसकी बारात जब सिरसिया जेठी गांव नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष वाले परेशान हो उठे। वे घोरावल कोतवाली पहुंच गए तो उन्हें भी सच्चाई का पता चल गया। फिर पुलिस ने बुधवार की सुबह राकेश को घोरावल नगर से सटे खुटहां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सिरसिया जेठी से दूसरी युवती के परिजन कोतवाली पहुुंचे और बताया कि उसने तिलक में दस हजार रुपये और बाइक एवं अन्य सामान दिया है। कहा कि बारात के दिन भी उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। सीओ धनञ्जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मड़िहान की कंचन की तहरीर पर राकेश के खिलाफ धारा 376 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed