फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अराजक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

अराजक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Tue, 22 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा बालू साइट पर हो रहे अवैध खनन को बंद कराने की मांग को लेकर बुधवार को अपना दल (एस) के दुद्धी विधायक हरिराम चेरो की अगुवाई मेें होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के दृष्ठि से कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ फोर्स तैनात रहेगी। लगभग 125 जवानों का सादे पोशाक में तैनात किया गया है। इन पुलिस कर्मियों की अराजक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। मंगलवार को एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

बतादें कि खोखा बालू साइट पर हो रहे अवैध खनन को बंद कराने, क्षेत्रीय श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने समेत अन्य मांगों को लेकर विधायक हरिराम चेरो क्षेत्रीय लोगों के साथ बुधवार को बालू साइट के समीप धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसका सोनांचल संघर्ष वाहिनी के जिला संयोजक रोशन लाल यादव ने भी समर्थन किया है। वहीं पुलिस प्रशासन धरने को लेकर सर्तक हो गया है। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने एएसपी अरूण कुमार दीक्षित को कार्यक्रम स्थल के आसपास जरूरत के अनुसार फोर्स तैनात करने का निर्देश दिया है। सौ से अधिक सादे पोशाक में तैनात पुलिसकर्मियों को एंड्रायड मोबाइल से रिकार्डिंग करते हुए अराजक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। ड्यूटी मेें तैनात सभी थाना/चौकी प्रभारी पूरे कार्यक्रम की रिकार्डिंग कराएंगे। मंगलवार को एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed