फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तीन सड़क हादसों में दो की मौत

तीन सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 01 May 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
तीन सड़क हादसों में दो की मौत
सिंगरौली (सोनभद्र)। जिले में 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ को सिंगरौली जिला चिकित्सालय, बरगवां प्राथमिक स्वास्थ्य एवं चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लंघाडोल थाना क्षेत्र के बुचरो गांव में धवईया नाला के समीप मंगलवार की सुबह बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में सुरजन सिंह (30) पुत्र अवधलाल सिंह की मौत हो गई। इस हादसे में 14 बाराती घायल हुए हैं। घायलों में कमई निवासी शिवबालक सिंह, रामचरन सिंह, तेजबली, बिहारी सिंह, रामचरन सिंह को अत्यधिक चोट लगी है।
विज्ञापन

दूसरी घटना बरगवां थाना क्षेत्र में हुई। जिसमें करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। चितरंगी थाना क्षेत्र के गड़वानी से बारात उज्जैनी गई हुई थी। समारोह के बाद सोमवार को बारात उज्जैनी से गड़वानी के लिए लौट रही थी। इसी दौरान मझिगवां रोड पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार करीब 15 से ज्यादा बराती घायल हो गए हैं। गंभीर घायलों में शामिल बसंत साकेत, रामनारायण साकेत व सरोज साकेत सभी निवासी शिवपुरावा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बरगवां थाना क्षेत्र के मझिगवां में मंगलवार को हुई। यहां ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक सूर्यभान साकेत पिता सुखई साकेत निवासी टीकर रजहा बाइक से बरगवां मझिगवां रोड से होते हुए अमिलिया जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। इसमें सूर्यभान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed