फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भूमि विवाद में बेटे-बहू ने की वृद्ध की हत्या

भूमि विवाद में बेटे-बहू ने की वृद्ध की हत्या

Tue, 04 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में बेटे-बहू ने की वृद्ध की हत्या
सोनभद्र। करमा थानाक्षेत्र के भरकवाह गांव में सोमवार की रात बहू-बेटे ने ही वृद्ध चंद्रबली चौहान (65) की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। चंद्रबली के पोते राजेश चौहान ने भूमि विवाद को लेकर बड़े पिता बृजलाल, उसकी पत्नी लीलावती सहित सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मूल रूप से मऊ जिले के घोसी थानाक्षेत्र के भेलऊ टंगेरी गांव निवासी चंद्रबली चौहान करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव में रहते थे। चंद्रबली के दो बेटे बृजलाल और रामरूप हैं। चंद्रबली अपने छोटे बेटे रामरूप के साथ रहते थे। जमीन के विवाद को लेकर बड़े बेटे से विवाद चल रहा है। सीओ सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा के मुताबिक सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे चंद्रबली घर से शौच के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। सिर सहित शरीर में कई जगहों पर चोट लगने से चंद्रबली की मौके पर ही मौत हो गई। करीब आधे घंटे बाद छोटा बेटा रामरूप पिता को ढूंढने निकला तो चंद्रबली का सड़क के किनारे मृतवस्था में पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ ने बताया कि रामरूप के बेटे राजेश की तहरीर पर बड़े पिता बृजलाल, उनकी पत्नी लीलावती, बेटा शक्ति, विनोद, प्रद्युन्न, सत्येंद्र और टिंकू के खिलाफ बलवा, हत्या का केस दर्ज लिया गया है। जांच मेें प्रथम दृष्टया पता चला कि है कि बृजलाल मऊ के पैतृक संपति में से अपने छोटे भाई को हिस्सा नहीं देना चाहता था। जबकि चंद्रबली पैतृक संपति में तीन हिस्सा चाहता था। उसी को लेकर विवाद चल रहा था। सीओ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या जमीनी विवाद में की गई है या मामला कोई और है यह जांच के बाद कह सकते हैं।
विज्ञापन

------------------
कुत्ता काटने को लेकर 15 दिन पहले हुआ था विवाद
सोनभद्र।भरकवाह की घटना करमा पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। पिछले 15 दिनों से दोनों परिवार में विवाद चल रहा था। मामला करमा थाने तक पहुंचा। समझौता के बाद दोनों परिवारों को थाने भेज दिया गया। मगर दोनों परिवारों के बीच तनातनी कम नहीं हुई थी। 15 दिन पूर्व भरकवाह रामरूप के परिवार की बेटी को बृजलाल के पालतू कुत्ते ने काट लिया। इसी बात को लेकर मृतक चंद्रबली और बृजलाल के साथ कहासुनी हुई थी। मामला थाने तक पहुंचा था। पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह-समझौता करा दिया। थाने से जाने के बाद दोनों में तल्खी खत्म नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed