फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मुंबई कमाने गए युवक की दुर्घटना में मौत

मुंबई कमाने गए युवक की दुर्घटना में मौत

Wed, 20 Mar 2019 08:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
मुंबई कमाने गए युवक की दुर्घटना में मौत
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के गड़मा गांव निवासी एक युवक की बुधवार भोर में मुंबई में किसी भारी वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने शव को भेजने की व्यवस्था की है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डीबर ग्राम पंचायत के गड़मा गांव निवासी अंबेलाल बैसवार (35) पुत्र रामसजीवन बैसवार तीन महीने पूर्व रोजी रोटी कमाने मुंबई गया था। वहां वह किसी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी कर ट्रेलर चलाने लगा। बुधवार को भोर में करीब चार बजे ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सड़क पार करने लगा। उसी दौरान अंबेलाल किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीछे से आ रही उसी कंपनी के दूसरे ट्रेलर के चालक ने हादसा देखकर मालिक को घटना की जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंपनी के मालिक ने हादसे की जानकारी गड़मा गांव में मृतक के परिजनों को दिया। मृतक के शव को एंबुलेंस द्वारा गड़मा गांव भिजवाने की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जा रही है। मृतक अंबेलाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसका ससुराल घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में है। अंबेलाल को बारह वर्ष की एक पुत्री और दस वर्ष का एक पुत्र है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed