फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मारपीट के विभिन्न मामलों में 13 लोगों का चालान

मारपीट के विभिन्न मामलों में 13 लोगों का चालान

Tue, 21 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के विभिन्न मामलों में 13 लोगों का चालान
घोरावल। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुए विवाद व मारपीट में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। बसही निवासी रामसागर गुप्ता पुत्र सच्चन गुप्ता एवं राजकुमार कोल पुत्र लालमणी कोल व लालमणी कोल पुत्र चईत कोल जमीनी विवाद को लेकर आपस में विवाद व मारपीट कर रहे थे। खुटहा निवासी राकेश पुत्र सुक्खू ग्रामीणों के साथ गाली गलौज कर रहा था। धुरकरी निवासी कृष्णकुमार यादव पुत्र सोमारू व अमरनाथ यादव पुत्र सोमारू बंटवारे के विवाद को लेकर आपस में मारपीट कर बैठे। भैंसवार निवासी शिवकुमार गोंड़ पुत्र हरेंद्र प्रसाद गोंड़, कलिंजर लोहार पुत्र रामअवतार, कल्लू कोल पुत्र रामचंदर व लालव्रत कोल पुत्र दुलारे कोल जमीनी विवाद को लेकर आपस में गाली गलौज व मारपीट कर रहे थे। बसही निवासी काशीनाथ मौर्या पुत्र बिंदर मौर्या व रिंकू मौर्या पुत्र काशीनाथ मौर्या में घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया। बरदिया निवासी सीताराम कोल पुत्र दूषण कोल का गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद में गाली गलौज कर बैठा। सभी 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed