फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले धारदार हथियार

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले धारदार हथियार

Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले धारदार हथियार

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव में सोमवार की रात दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चला। इसमें पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। जिला अस्पताल में पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। दोनों तरफ के घायलों की तहरीर पर आठ के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

हिंदुआरी गांव निवासी मिठाई लाल तिराहे के समीप होटल चलाकर जीवकोपार्जन करता है। दुकानदार का आरोप है कि रात करीब साढ़े 11 बजे उसके होटल पर उसी के गांव के चार लोगों ने पहुंच कर उसके बेटे सुनील को पीटने लगे। एक व्यक्ति ने त्रिशुल से सुनील के सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने गए लोगों की भी पिटाई कर दी गई। पुलिस के मुुताबिक प्रथम पक्ष से मिठाई लाल, उसका बेटा सुनील सोनी, दूसरे तरफ से गोलू और भोला घायल है। सुनील की तहरीर पर भोला, सुरेश, रमाशंकर, गोलू और गोलू के प्रार्थना पत्र पर मिठाईलाल, राजू और सुनील के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष के घायलों का आरोप है कि धारदार हथियार से उन लोगों को घायल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed