{"_id":"59d3d0734f1c1bbf538b572e","slug":"101507053683-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े की आग से जल उठा आटो, पांच सवार झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़े की आग से जल उठा आटो, पांच सवार झुलसे
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बभनी)। थाना से चंद कदम दूर सवारियों से भरा आटो संदिग्ध हाल में पूरी तरह से जल गया। जिसमें बैठीं पांच सवारियों भी झुलस गईं। लेकिन आटो तक पुलिस के पहुंचने में 15 मिनट लग गए। आखिरकार आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से झुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर रूप से झुलसे चीकू (19) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बभनी थाना से महज पांच मीटर दूर मंगलवार सुबह 9.30 पर एक सवारी आटो खड़ा था। आटो पर पांच लोग सवार थे। जिन्हें करीब तीन किमी दूर बाजार जाना था। जहां आटो खड़ा था, वहीं पास में किसी ने कूड़ा जलाया हुआ था। कूड़े की आग अचानक आटो के टायर में लगी और फिर देखते ही देखते पूरा का पूरा आटो आग का गोला बन गया। जब आटो के टायर में आग लगी तब सबसे किनारे बैठा व्यक्ति उतर कर आग बुझाने का प्रयास करने लगा। लेकिन दूसरी तरफ से उतरने का रास्ता न होने से उस पर सवार चपकी निवासी दिनेश (30), चीकू (19), बभनी निवासी मुकेश (24), म्योरपुर निवासी मुहम्मद रजा (25) और राजा सरई निवासी कक्षा नौ का छात्र आशीष कुमार (14) पुत्र वशिष्ठ झुलस गए। चालक समेत अन्य मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। सूचना मिलने पर करीब 15 मिनट पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यूपी-100 नंबर वाहन से झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने चीकू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसने सड़क पर कूड़ों में आग लगाकर छोड़ दिया।