फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   crime

नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेकर फरार

Thu, 12 Nov 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime
सोनभद्र। एक युवक और युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को सदर कोतवाली में पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ठगी करने वालों की तलाश में जुट गई है। जिले में सरकारी और निजी कम्पनियों में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर बेरोजगार युवकों और युवतियों से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय होने लगा है। कई महिलाओं और पुरूषों के साथ चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी निवासी पीड़िता रेखा मंगलवार की शाम कोतवाली पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, रेखा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी तीन लोगों से मुलाकात हुई। उन लोगों ने उन्हें एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए पांच नवंबर को बरकरा पोखरा स्थित एक आफिस पर बुलाया। रेखा ने बताया कि वह अपने एक परिचित युवती के साथ आफिस गई तो उन्हें समूह से जुड़ी महिलाओं से रुपये लेकर उन्हें रसीद देने की बात कही गई। छह अक्टूबर को आफिस में उन्होंने समूह से जुड़े लोगों से रुपये लेकर जमा किया। आरोप लगाया कि तीनों व्यक्ति जमा किए गए रुपये लेकर चले गए। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद है। कहा कि तीनों आरोपियों ने नौकरी के नाम पर हजारों रुपये भी ले लिया है। कोतवाली प्रभारी अंजनी राय ने बताया कि जिन लोगों ने नौकरी के नाम पर रुपये लिए हैं, उनका मोबाइल बंद है। उनकी खोजबीन की जा रही है। उधर, बुधवार को भी कोतवाल को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उससे एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 24 लाख रुपये ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित को तहरीर लेकर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed