{"_id":"5d165bf78ebc3e3c8558eaaf","slug":"crime-sonbhadra-news-vns4700401184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े हौसलाबुलंद बदमाशों ने मैजिक चालक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े हौसलाबुलंद बदमाशों ने मैजिक चालक को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली थानाक्षेत्र के राबर्ट्सगंज स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने मैजिक चालक का कालर पकड़कर 60 हजार नगदी, 1.74 लाख चेक और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। सूचना के बाद डीआईजी, एसपी सहित अन्य अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित से पूछताछ की। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें लग गई हैं।
वाराणसी के रामनगर पटनवा के राधेश्याम मैजिक चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह वाराणसी से मैजिक में पाइप फिटिंग का सामान लेकर राबटर्सगंज के इमरती कालोनी के सामने राजमार्ग पर स्थित रायल पाइप एंड सेनेटरी की दुकान पर पहुंचा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे सामान उतारने के बाद दुकान मालिक परवेज अहमद ने चालक को सामान का 58 हजार नगद, करीब एक लाख 74 हजार का चेक और दो हजार मैजिक का भाड़ा देकर उसे वाराणसी वापस भेज लिए। चालक फ्लाईओवर के बीच रास्ते पर पहुंचा ही था कि पीछे से बाइक सवार दो युवक ओवरटेक कर वाहन को रोक लिए। बदमाश चालक का कालर पकड़कर गला दबाने लगा। बदमाश सीट के नीचे रखे 58 हजार रुपये, चेक और मोबाइल और भाड़ा के रूप में मिले दो हजार रुपये लेकर फरार हो गए। चालक फ्लाईओवर से वापस लौटकर दुकानदार को घटना की जानकारी। वहां से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। राबर्ट्सगंज आ रहे मिर्जापुर जोन के डीआईजी पियूष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए एसपी को घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। एसपी सलमान ताज पाटिल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज की जा रही है। बदमाशों के बारे में कुछ जानकारियां हाथ लगी है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।