{"_id":"d305221813d183a7a8aa39a3e8566804","slug":"create-an-effective-teaching-of-science-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान का शिक्षण बनाएं प्रभावशाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान का शिक्षण बनाएं प्रभावशाली
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पब्लिक स्कूल बीना में शनिवार को विज्ञान का शिक्षण रूचिकर और
विज्ञापन
प्रभावशाली बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।
इस दौरान भौतिक विज्ञान में यात्रिंकी का प्रभावशाली शिक्षण, रसायन विज्ञान के पठन-पाठन में शिक्षण तकनीक का उपयोग और जीवविज्ञान में जीन कांसैप्ट विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
बतौर मुख्य अतिथि बीना परियोजना के उप महाप्रबंधक खान एसपी सिंह ने डीएवी राबर्ट्सगंज जोन के क्षेत्रीय निदेशक एलआर सैनी, बीना परियोजना के वित्तीय प्रभारी केएल साहू,
कार्मिक विभाग के हर्षवर्धन मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि कार्यशालाओं के जरिए शिक्षण विधि को रूचिकर बनाने के लिए नवीनतम तकनीक की सीख मिलती है।
प्रत्येक विद्यालय में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। विषय विशेषज्ञों ने बारी-बारी से भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान पर व्याख्यान प्रस्तुत किए और नवीनतम तकनीक एवं रूचि में आ रहे बदलाव पर चर्चा की। प्रधानाचार्य एके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।