फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Covid Care Center gets ten more ventilator paramonitors

कोविड केयर सेंटर को दस और वेंटिलेटर और पैरामानिटर मिले

Mon, 30 Nov 2020 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Covid Care Center gets ten more ventilator paramonitors
सोनभद्र। जिला अस्पताल परिसर स्थित विशेष कोविड केयर सेंटर को 10 वेंटिलेटर और इतनी ही संख्या में पैरामॉनिटर मिले हैं। इसके साथ ही कोविड केयर सेंटर में वेंटिलेटर की संख्या अब 22 हो गई है। इतनी ही संख्या में यहां पैरामानिटर भी हो गए हैं। इससे यहां भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज में सुविधा होगी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ-शिशु केंद्र में 200 बेड के विशेष कोविड अस्पताल में सितंबर माह के अंत में संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू किया गया था। अस्पताल प्रशासन को 200 आटोमेटिक बेड, विशेष परिस्थितियों में हार्ट को सक्रिय करने वाले डी फिब्रीकेटर मशीन, ईसीजी, 12 वेंटिलेटर, आक्सीजन बनाने वाले 18 आक्सीजन सेंट्रेटर मशीन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा अचेत मरीज के पल्स रेट आदि जांचने वाली 12 पैरामानिटर मशीन, सेंट्रल मानिटर सहित अन्य कीमती उपकरण भी विशेष कोविड अस्पताल में हैं। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि विशेष कोविड अस्पताल के लिए जरूरी कीमती उपकरण शासन स्तर से उपलब्ध कराए गए हैं। वर्तमान में अस्पताल में 59 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनका अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में पाइप के जरिए सभी बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था है। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को तुरंत ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। सीएमओ के मुताबिक विशेष कोविड अस्पताल में 10 नए वेंटिलेटर और इतनी ही संख्या में पैरामानिटर और लगाए गए हैं। ये चिकित्सा संयंत्र यहां के निजी संस्था की तरफ से उपलब्ध कराए गए हैं। इससे मरीजों के इलाज में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed